{"_id":"6a20621b2f3293df7700ec58","slug":"in-the-election-year-om-prakash-rajbhar-will-take-charge-of-the-district-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157746-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चुनावी वर्ष में ओम प्रकाश राजभर संभालेंगे जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चुनावी वर्ष में ओम प्रकाश राजभर संभालेंगे जिले की कमान
विज्ञापन
मंत्री ओम प्रकाश राजभर। स्रोत : सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने जिले के प्रशासनिक और विकास कार्यों की निगरानी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए प्रभारी मंत्री का बदलाव किया है। चुनावी वर्ष में जिले के प्रभारी मंत्री रहे खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के स्थान पर पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को जिले की प्रशासनिक सक्रियता और विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
वर्ष 2022 में अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री बनाए गए गिरीश चंद्र यादव का जिले में दौरा अपेक्षाकृत कम रहा। सरकारी कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों में उनकी सीमित मौजूदगी के कारण अधिकारियों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। कुछ माह पूर्व भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी थी। उस दौरान प्रभारी मंत्री ने आश्वासन तो दिया था लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिले में संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विकास योजनाओं की गति तेज करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। नए प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में उनकी लगातार मौजूदगी रहती है तथा वे नियमित रूप से जनसंपर्क और सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में प्रभारी मंत्री बदलने के बाद अब विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी नए प्रभारी मंत्री से अधिक संवाद और समन्वय की अपेक्षा है। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।