फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In-charge and assistant in-charge posted in panchayat elections

पंचायत चुनाव में प्रभारी व सहायक प्रभारी तैनात

Sat, 20 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
In-charge and assistant in-charge posted in panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए प्रभारी अधिकारियों व सहायक प्रभारी अफसरों की तैनाती कर दी गई है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी गई हैं, उनका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी के साथ करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारियों व सहायक प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। शुक्रवार देर शाम जो सूची जारी की गई, उसके अनुसार कार्मिक नियुक्ति व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी सीडीओ घनश्याम मीणा व सहायक प्रभारी अधिकारी डीडीओ वीरेंद्र सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमरेंद्र कुमार को तैनात किया गया। इसी प्रकार प्रशिक्षण व्यवस्था के प्रभारी सीडीओ तथा सहायक प्रभारी परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, शांति व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता का प्रभारी एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा व समस्त एसडीएम, सीओ, बीडीओ व एसओ को सहायक प्रभारी, मतदाता सूची व्यवस्था के प्रभारी समस्त एसडीएम तथा समस्त तहसीलदार व बीडीओ को सहायक प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी रामकिशोर को स्टेशनरी प्रपत्र एवं किट व्यवस्था प्रभारी, जबकि चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार व रामप्रवेश को सहायक प्रभारी, रामकिशोर को मतपत्र का प्रभारी, जबकि चकबंदी अधिकारी अधिकारी किशोर द्विवेदी व रामनेवाज वर्मा को सहायक प्रभारी, अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल को टेंडर व्यवस्था प्रभारी, जबकि अवर अभियंता कृष्णकुमार व हरेकृष्ण को सहायक प्रभारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामनरायन वर्मा को नियंत्रण कक्ष व्यवस्था प्रभारी, जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी एचएल भार्गव व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव को सहायक प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को कंप्यूटर व इंटरनेट व्यवस्था का प्रभारी, जबकि बृजेश श्रीवास्तव, गुरुचंद्र पासवान, उदयराज को सहायक प्रभारी, अमरेंद्र कुमार को सूचना प्रसारण व्यवस्था प्रभारी, जबकि एजाज रसूल व जयप्रकाश को सहायक प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को शिकायत व्यवस्था का प्रभारी, खनन निरीक्षक उमाकांत को सहायक प्रभारी, सहायक जिला सूचना अधिकारी वसीम खां को मीडिया प्रबंधन प्रभारी, जबकि मौजूदा स्टाफ को सहायक प्रभारी, जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार को भोजन एवं जलपान व्यवस्था प्रभारी, जबकि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जयप्रकाश पांडेय व अन्य स्टाफ को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार को स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभारी, जबकि डॉ. सुभाषचंद्र को सहायक प्रभारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभय कुमार पाण्डेय को वाहन एवं ईंधन प्रभारी, जबकि एआरटीओ वीडी मिश्र को सहायक प्रभारी, बीएसए अतुल सिंह को वीडियोग्रॉफी प्रभारी, अमरेंद्र कुमार व एजाज रसूल को सहायक प्रभारी, समस्त एसडीएम को रूटचार्ट एवं कम्युकिनेशन प्रभारी बनाया गया है।

समस्त बीडीओ व एडीओ पंचायत को सहायक प्रभारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन दीनानाथ वर्मा को प्रेक्षक व्यवस्था प्रभारी, जबकि उप निबंधक अभिषेक सिंह व दिनेशचंद्र यादव को सहायक प्रभारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगरोपन राम को यात्रा भत्ता प्रभारी, जबकि वित्त एवं लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा, विक्रम प्रताप सिंह को सहायक प्रभारी, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी दुर्गाप्रसाद तिवारी को मतपेटिका व्यवस्था प्रभारी, समस्त एडीओ पंचायत को सहायक प्रभारी, समस्त एसडीएम को स्ट्रांग रूम एवं मतगणना प्रभारी, समस्त बीडीओ को सहायक प्रभारी, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन पंधारी पटेल को विधि व्यवस्था प्रभारी, जबकि अभियोजन अधिकारी बांके सिंह यादव को सहायक प्रभारी तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed