फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In a drunken state, he killed his son by beating him with a spade

Ambedkar Nagar News: नशे में कुदाल के बेत से पीटकर बेटे को मार डाला

Sat, 23 Aug 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
In a drunken state, he killed his son by beating him with a spade
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के चौदहप्रास गांव में शराब के नशे में धुत सिधारी ने बृहस्पतिवार देर रात अपने पुत्र पवन की कुदाल के बेत से पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी श्याम देव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जैतपुर के चौदहप्रास निवासी सिधारी (55) मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था। उसका बड़ा बेटा पवन (28) बाइक मिस्त्री था और पिता के साथ ही रहता था। तीन पुत्र अरुण, नीरज व लक्ष्मण पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सिधारी और उसका पुत्र पवन दोनों शराब के लती थे। आए दिन एक दूसरे से विवाद करते रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह पवन बंदीपुर स्थित दुकान पर काम करने चला गया। रात 10 बजे के करीब वापस लौटा। पिता सिधारी घर पर ही मौजूद था और दोनों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सिधारी पानीपत में रहने वाले अपने बेटों को गांव बुलाना चाह रहा था। इस पर पवन ने एेतराज किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। आक्रोशित सिधारी ने कुछ दूरी पर रखे कुदाल के बेत से पवन के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। जब तक पवन की मौत नहीं हो गई तब तक वह रुका नहीं। घटना को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे की कुंडी बंद कर भाग निकला।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ एएसपी पूर्वी श्याम देव व सीओ जलालपुर अनूप सिंह पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। शुक्रवार की सुबह 10 बजे आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की मां कुर्मुलिया का दो दशक पूर्व निधन हो गया था।

परेशान होकर पत्नी ने कर ली थी दूसरी शादी

पुलिस के अनुसार पवन शराब का आदी था। इसी के चलते कई वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर उसके छोटे भाई के साथ चली गई थी और पानीपत में ही जाकर दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद से पवन भाइयों से नाराज रहता था।




पिता-पुत्र दोनों शराब के लती थे। बृहस्पतिवार की रात आरोपी सिधारी ने कुदाल के बेत से अपने बेटे पवन के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। -श्यामदेव एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed