फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Improve the boundary wall of 365 polling places

365 मतदेय स्थलों की चारदीवारी कराएं दुरुस्त

Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Improve the boundary wall of 365 polling places
अंबेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें बताया गया कि जिले में कुल 2075 मतदेय स्थल हैं। इसमें से 365 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां पर बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है। इसे 10 जनवरी तक दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों पर जरूरी सुविधाओं को बेहतर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 10 जनवरी तक मतदेय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर कर दिया जाए। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि 2075 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 365 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जिनकी बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है। ऐसे में इन स्थानों पर प्राथमिकता के साथ बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि सभी मतदेय स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रैंप, मतदेय स्थलों के कक्ष में टाइल्स आदि सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। कहा कि विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed