फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Iltifatganj road will be widened with 45 crores

45 करोड़ से इल्तिफातगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Iltifatganj road will be widened with 45 crores
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इल्तिफातगंज पर आवागमन करने वाले व्यक्तियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 45 करोड़ 20 लाख 40 हजार रुपये की लागत से अकबरपुर से इल्तिफातगंज तक लगभग 19 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर माह के अंत तक संबंधित सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा संबंधित सड़क के निर्माण से प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लगभग 20 हजार व्यक्तियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र अकबरपुर को नगर पंचायत क्षेत्र इल्तिफातगंज को मिलाने वाला लगभग 19 किमी लंबा अकबरपुर इल्तिफातगज मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस सड़क की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन लगभग 20 हजार नागरिक इस मार्ग से होकर आवागमन करते हैं। इसके बावजूद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराए जाने की सुध जिम्मेदारों द्वारा नहीं लिया जा रहा था। आए दिन संबंधित मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग भी नागरिकों व सामाजिक संगठनों द्वारा उठाया जाता रहा है। लगातार उठ रही मांग को देखते हुए बीते दिनों प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने संबंधित मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ ने बताया कि अकबरपुर से इल्तिफातगंज तक 19 किमी लंबे मार्ग का निर्माण 45 करोड़ 20 लाख 40 हजार रुपये की लागत से होगा। इसमें प्रमुख बाजारों केदारनगर, जमुनीपुर, त्रिमुहानी व नाउसांडा में न सिर्फ सीसी रोड का निर्माण होगा, बल्कि नाली का भी निर्माण किया जाएगा। बताया कि मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जबकि प्रस्ताव के अनुसार अब इसकी चौड़ाई 7 मीटर होगी। सड़क के निर्माण से इस मार्ग से होकर प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 50 हजार नागरिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण से सुचारु होगा आवागमन
अकबरपुर के राजेश कुमार व इल्तिफातगंज के सुभाष ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सड़क से निर्माण से सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। कहा कि सड़क के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ रही थीं। केदारनगर के ऋषी वर्मा व विजय कुमार ने कहा कि वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं। इसके लिए उन्हें इस मार्ग से अक्सर आवागमन करना पड़ता है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से मुश्किलें होती हैं। जमुनीपुर के रामअशीष व अमित वर्मा ने कहा कि उन्हें प्रतिदिन इस मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ता है। गड्ढों में तब्दील हो जाने केे चलते मुश्किलें होती हैं। उकरा के राकेश सिंह ने कहा कि सड़क के निर्माण से नागरिकों को आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा।

शीघ्र प्रारंभ होगा निर्माण कार्य
शासन से धन की उपलब्धता होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। संभावना है कि दिसंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। -शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed