{"_id":"5d1e2f308ebc3e3c9369e83e","slug":"illness-ambedkar-nagar-news-lko468890695","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आए पांच मरीज, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आए पांच मरीज, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उमसभरी गर्मी के साथ ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर थानाक्षेत्र के सम्मनपुर निवासी पारस (30) पुत्र लालजी बुधवार रात डायरिया की चपेट में आ गया। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज निवासी रवि कुमार (20) पुत्र रामनिहोर गुरुवार को डायरिया की चपेट में आ गया। लगातार खराब होती तबीयत के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के खजावां गांव निवासी वीरेंद्र (32) पुत्र रघुनाथ को बुधवार देर शाम उल्टी-दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्यानपुर निवासी सुमित्रा (26) पत्नी विनोद को घरवालों ने गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवां निवासी सुशीला (33) पत्नी नंदलाल गुरुवार भोर में उल्टी-दस्त की चपेट में आ गईं। लगातार खराब होती तबीयत के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।