{"_id":"5d179a7a8ebc3e3cc84a712a","slug":"illness-ambedkar-nagar-news-lko467970979","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, पांच नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, पांच नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डायरिया का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन जिला अस्पताल में नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर कर दिया गया।
हर दिन उल्टी-दस्त सेे पीड़ित मरीज सीएचसी, पीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में पांच नए मरीज डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीटी निवासी रेखा (22) पुत्री शंखलाल शुक्रवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई।
उसे पेट में दर्द होने के साथ ही उल्टी दस्त होने लगा। स्थानीय इलाज के बाद उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सुड़ारी निवासी सत्येंद्र के 2 वर्षीय पुत्र वैभव शुक्रवार देर शाम डायरिया का शिकार हो गया। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली के नरायनपुर गांव निवासी रामअभिलाख (55) पुत्र रामकरन को शनिवार भोर में उल्टी दस्त होने लगा। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अहिरौली के उधमपुर गांव निवासी सोनू (28) पुत्र सत्येंद्र को घरवालों ने शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर के गनेशपुर गांव निवासी अमरावती (32) पत्नी रामसहाय शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।