{"_id":"5d164b1b8ebc3e3caa3e6fb6","slug":"illness-ambedkar-nagar-news-lko467784713","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, पांच नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, पांच नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डायरिया का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में पांच लोग डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव रोड निवासी रीना (28) पत्नी राहुल की तबीयत गुरुवार देर शाम खराब हो गई। पेट में दर्द के साथ ही उसे उल्टी दस्त हो रहा था। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी प्रभावती (55) पत्नी रामनरेश शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई।
घरवालों ने स्थानीय इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासी किसमत्ती (34) पत्नी खब्बू गुरुवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी दस्त के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन निवासी रामअवतार (25) पुत्र जगदीश को शुक्रवार भोर में उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी लक्ष्मी (27) पत्नी जगन्नाथ गुरुवार मध्यरात्रि करीब डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज पर भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।