फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   illness

उमसभरी गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, भर्ती हुए 5 नए मरीज

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
illness
अंबेडकरनगर। मौसम में आए बदलाव के बीच जिले में डायरिया ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद निकली धूप से बढ़ी उमस के बीच डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीज न पहुंचते हों। बीते 24 घंटे में पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी फैजिया (21) पुत्री शहंशाह को सोमवार देर शाम उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
विज्ञापन

लगातार खराब होती तबियत के बीच स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी नेहा (26) पत्नी रणजीत को घरवालों ने मंगलवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी विनोद (35) पुत्र रामचरन को सोमवार देर शाम उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रामनाथ चतुर्वेदी (45) पुत्र कृष्णकांत को घरवालों ने मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी स्नेहलता (32) पत्नी गिरधारी सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed