{"_id":"64b97459e2624bd4600132b5","slug":"illegal-construction-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-539-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
Thu, 20 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के बलरामपुर में होलिका दहन स्थल पर अवैध रूप से निर्माण पर राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर (जेसीबी) चलवा दिया। इसके साथ अवैध कब्जेदारों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
बलरामपुर गांव के एक व्यक्ति ने होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण कर मंदिर का ढांचा बना लिया था। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। जांच में शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व टीम जेसीबी लेकर गांव पहुंची।
जमीन की पैमाइश करके जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहा दिया। दोबारा निर्माण कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कौशलकांत मिश्र, लेखपाल विपिन त्रिपाठी, रजत सिंह धीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। एसडीएम सौरभ शुक्ल ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा।