फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If you go out at night, keep your identity card with you

Ambedkar Nagar News: रात में निकलें तो अपने साथ रखें पहचान पत्र

Sun, 01 Sep 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
If you go out at night, keep your identity card with you
अंबेडकरनगर। जिले में अब अनायास रात में सड़कों पर दिखना लोगों को भारी पड़ेगा। पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि सुरक्षा प्रहरी योजना पर काम शुरू करने का निर्णय लिया है। अगले एक दो दिन में ही इसे प्रभावी बनाते हुए सड़कों पर रात के समय मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोककर उससे न सिर्फ घर से निकलने का कारण पूछा जाएगा वरन संबंधित व्यक्ति को इस बारे में वैध कारण बताना होगा। तनिक भी संदिग्ध मामला होने पर संबंधित व्यक्ति को नजदीकी थाने व कोतवाली ले जाकर गहन पूछताछ होगी।
विज्ञापन

आसपास के जनपदों में तेजी से बढ़ते अपराध के गंभीर मामलों को देखते हुए जनपद पुलिस ने नए सिरे से रात में सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि 31 अगस्त को पुलिस भर्ती की परीक्षा निपटा लेने के बाद अब पूरा फोकस विशेष तौर पर अपराध नियंत्रण को लेकर होगा। इसमें तय हुआ है कि रात 11 बजे के बाद से लेकर भोर तक सड़कों पर दिखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रोककर जांच होगी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के देर रात घर से निकलने का कारण जाना जाएगा। उनकी आईडी चेक की जाएगी। संदिग्ध मामला होने पर संबंधित व्यक्ति को थाने तक लाया जाएगा और यह पुष्टि कराई जाएगी कि घर से निकलने का जो कारण उसके द्वारा बताया जा रहा है वह प्रमाणित हो रहा है या नहीं। थानों पर जरूरी सख्ती के साथ पूछताछ होगी। कोशिश यह है कि अनायास रात के समय कोई भी व्यक्ति सड़कों पर न दिखे। यह इसलिए किया जा रहा है जिससे न सिर्फ रेकी आदि की संभावना को शून्य किया जा सके वरन रात के समय अपराध के लिए निकलने वाले लोगों पर भी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस पूरे अभियान को रात्रि सुरक्षा प्रहरी के तौर पर लागू किया जाएगा। इसमें पुलिस की कई टीमें सभी थानों में सक्रिय रहेंगी। तैयारी यह है कि सिर्फ मुख्य मार्गों पर ही यह जांच न हो। एकांत वाले रास्तों पर भी पुलिस रात के समय लोगों के आवागमन पर नजर रखते हुए जरूरी जांच करेगी।



देर रात तक नहीं खुलेंगी दुकानें
एसपी ने बताया कि कई क्षेत्रों में रात 11 बजे के बाद तक भी चाय की दुकानें खुली रहती हैं। यह फीडबैक मिला है कि ऐसी कई दुकानों पर असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा होता है। अब बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन को छोड़कर कहीं भी ऐसी दुकानें रात 11 बजे के बाद बंद करा दी जाएंगी। सुबह पांच बजे के पहले यदि किसी ने दुकान खोलकर जमावड़ा लगाया तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। अपराध नियंत्रण के लिए कड़े फैसले लेने पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि अगले एक पखवाड़े तक अलग-अलग क्षेत्र में ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। इसका सकारात्मक असर पूरे जिले की कानून व्यवस्था पर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed