फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Identify fever and tuberculosis patients with regular vaccination

नियमित टीकाकरण के साथ ज्वर व क्षय रोगियों की करें पहचान

Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Identify fever and tuberculosis patients with regular vaccination
अंबेडकरनगर। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्ह्ीकरण तथा सूचीबद्ध किए जाने को लेकर डीएम ने दिशा निर्देश दिए। कहा कि विशेष अभियान संचालित कर इस कार्य को पूरा किया जाए। अभियान दिनांक सात सितंबर से 16 सितंबर तक संचालित होना है।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम टॉस्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि 8 सितंबर, शनिवार 11 सितंबर, 15 सितंबर को नियमित टीकाकरण दिवस है। इस दिवस के आयोजन आगामी सप्ताह में सुनिश्चित किए जाएंगे। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूचीबद्ध करेंगी। कहा कि घर घर अभियान में लगी सभी टीमों को ब्लॉक पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जाए। आशा व आंगनबाड़ी की टीम समय से पहले बना लें। बाढ़ वाले क्षेत्रो में अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। जिले व ब्लॉक पर रैपिड रिस्पांस टीम को तैयार रखा जाए। सूचना प्राप्त होते ही उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बुखार से पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 साल से अधिक आयु के जिन लोगों ने कोविड की पहली खुराक नहीं ली उनकी पहचान करने और सूची बनाने के लिए सात से 16 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में शासन से निर्देश प्राप्त हो चुका है। मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. आशु सिंह व चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed