{"_id":"695418de28a69b76030c01bc","slug":"hussainpur-khajuri-and-dahlava-registered-victory-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-147897-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हुसैनपुर, खजुरी और दहलवा ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हुसैनपुर, खजुरी और दहलवा ने दर्ज की जीत
Tue, 30 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के मंशापुर कुटी में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन दिवस पर छह ओवर के कुल पांच मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। छोटे प्रारूप के इन मुकाबलों में तेज बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी देखने को मिली। पहले मुकाबले में हुसैनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित छह ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दहलवा लॉयंस की टीम दबाव में आ गई और 57 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस तरह हुसैनपुर ने मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में चाचिकपुर ने टॉस जीतकर 66 रन बनाए। जवाब में खजुरी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 5.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में रुदऊपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुढ़ा मोहम्मदगढ़ ने 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुदऊपुर की टीम 54 रन पर सिमट गई, जिससे कुढ़ा मोहम्मदगढ़ ने जीत हासिल की।
चौथे मुकाबले में पहितीपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। खजुरी ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। जवाब में पहितीपुर की टीम छह ओवर में 91 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। पांचवें मुकाबले में महरुआ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 66 रन का लक्ष्य रखा। दहलवा रुदऊपुर ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।