{"_id":"6ea7f71a7e1f8739e75ce85a41fecc29","slug":"human-rights-team-took-the-statement-of-the-co-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार टीम ने लिया सीओ का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार टीम ने लिया सीओ का बयान
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों से घिरे हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव ने राज्य मानवाधिकार आयोग व पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार की थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस मानवाधिकार प्रकोष्ठ की दो सदस्यीय टीम जांच के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंची थी। मामले में सूर्यमणि समेत दो अन्य आरोपी इन दिनों फैजाबाद मंडल कारागार में निरुद्घ हैं।
विज्ञापन
उनके विरुद्घ आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल हो चुकी है। जांच करने आए एएसपी अनिल मिश्र व निरीक्षक आशुतोष शर्मा ने गुरुवार को पहले दिन मामले की वादिनी समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए थे, और उस स्थल का जायजा भी लिया था।
विज्ञापन
जहां घटना होने का उल्लेख किया गया था। गुरुवार को ही टीम ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर जेल में बंद सूर्यमणि से बयान लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे सीजेएम राजेश नरायणमणि त्रिपाठी ने प्रदान कर दिया था।
टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सीओ सिटी इन्दु सिद्घार्थ का बयान दर्ज किया।
उनसे इस घटना क्रम को लेकर आवश्यक सवाल जवाब किए। टीम यहां से दोपहर बाद फैजाबाद गई, जहां उसने मंडल कारागार में जाकर आरोपी सूर्यमणि यादव का बयान भी दर्ज किया। एएसपी पंकज पांडेय ने बताया कि टीम ने यहां सीओ सिटी समेत कई अन्य लोगों का बयान दर्ज किया है।