फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   House fire due to gas leak, property worth five lakhs destroyed

गैस रिसाव से घर में लगी आग, पांच लाख की संपत्ति स्वाहा

Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
House fire due to gas leak, property worth five lakhs destroyed
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति के घर में गुरुवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर लीक हो जाने से आग लग गयी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अकबरपुर फायर स्टेशन की टीम ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से करीब 5 लाख रुपया कीमत की संपत्ति स्वाह हो गयी। आगामी शुक्रवार को पीड़ित के बेटे की बारात जानी है। इसके चलते घर पर मेहमानों का जमावड़ा भी जुटा था। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर शहजहांपुर मोहल्ला निवासी कल्लू कुरैशी के घर पर शुक्रवार को होने वाले पुत्र के निकाह की तैयारियां चल रही थी। इस कारण घर पर नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा जुटा था। ऐसे में गुरुवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर से एलपीजी लीकेज होने से अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आग रसोई घर से अन्य कमरों तक पहुंच गई। गैस रिसाव से लगी आग की खबर पाने के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कोई जन हानि तो नहीं हुई लेकिन आग की चपेट में आकर घर में शादी विवाह के लिए खरीदा कपड़ा, जेवर, नकदी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर स्वाह हो गया। आग की इस घटना से पीड़ित परिवार को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कल्लू कुरैशी के पुत्र की शुक्रवार को बारात जानी है जबकि पुत्री का निकाह भी अगले माह प्रस्तावित है। इस हादसे से सदमे में आए पीड़ित कल्लू ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed