{"_id":"61058d8f8ebc3ecd2d15bcf5","slug":"house-collapsed-teenager-dies-after-being-buried-under-rubble-ambedkar-nagar-news-lko58934603","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहा, मलबे में दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहा, मलबे में दबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के फरीदपुर हेठरिया गांव में शनिवार को सुबह खपरैल का मकान अचानक ढह गया। इसके मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में किशोर की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर हेठरिया गांव निवासी शंभू गिरि अपने खपरैल के घर के पास पक्के भवन का निर्माण करा रहे थे। शनिवार को भी निर्माण कार्य जारी था। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक खपरैल का मकान अचानक ढह गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शंभू के पुत्र प्रियांशु (16) व हिमांशु (18) और मजदूर धर्मेंद्र (30) को बाहर निकाला। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत देख हिमांशु व धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसओ नीरज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे की जानकारी होते ही विधायक अनीता कमल, एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ जगदीशलाल टमटा ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जरूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सभी जरूरी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।