फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hostel will be built in Bewana and Bhiyan

बेवाना व भियांव में बनाया जाएगा छात्रावास

Wed, 25 Aug 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hostel will be built in Bewana and Bhiyan
अंबेडकरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रहने के लिए कक्षा 9 और 10 की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उच्चीकरण योजना के तहत जिले के भियांव व बेवाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। 100-100 छात्राओं के रहने की क्षमता वाले इन छात्रावासों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। धन की उपलब्धता के साथ ही बेवाना में तो निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया, लेकिन भियांव में निर्माण के लिए भूमि कम होने के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 8 तक की कक्षाओं का ही संचालन किया जाता है। हालांकि बीते दिनों शासन ने निर्णय लिया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में 100 छात्राओं के रहने की क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण कराया जाए, जिसमें कक्षा 9 व 10 की छात्राएं रहकर तीन किमी. सीमा में आने वाले इंटर कॉलेज में शिक्षा हासिल कर सकती हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उच्चीकरण योजना के तहत छात्रावास के निर्माण के लिए प्रदेश में 121 विद्यालयों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

इसमें अंबेडकरनगर जनपद के भियांव व बेवाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी शामिल थे। एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक छात्रावास के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को सौंपी गई। निर्माण में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को दोनों छात्रावास के निर्माण के लिए 70-70 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी गई। राशि की उपलब्धता के साथ ही बेवाना में छात्रावास के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया। हालांकि बारिश के चलते निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भियांव में नहीं शुरू हो सका निर्माण
बेवाना में तो निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया, लेकिन भियांव में धन की उपलब्धता के बावजूद निर्माण कार्य अब तक नहीं प्रारंभ हो सका है। इसके पीछे भूमि की कमी होना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि छात्रावास के निर्माण के लिए जितने क्षेत्रफल की भूमि की आवश्यकता है, वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में नहीं है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रभारी हरिश्चंद्र शुक्ला ने बताया कि भियांव स्थित विद्यालय परिसर में छात्रावास निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारी गए थे। इसके लिए भूमि में कुछ कमी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम जलालपुर को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उच्चीकरण योजना के तहत भियांव व बेवाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण होना है। बेवाना में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है, जबकि भियांव में भी भूमि की उपलब्धता होने के साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। शीघ्र ही दोनों छात्रावास का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed