फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hospital

जिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरे दिन दिखी भीड़

Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरे दिन इलाज के लिए मरीजों के पहुंचने का सिलसिला तेज होता दिखा। 200 से अधिक मरीजों ने जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। इसके अलावा एक्स रे व सीटी स्कैन जांच का कार्य भी शुक्रवार को सुचारु रूप से चला।
विज्ञापन

इस दौरान न सिर्फ सभी मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने मासक लगा रखा था, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग पर भी पूरा ध्यान दिया गया। समय समय पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील भी की जाती रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गत 25 मार्च से घोषित लॉकडाउन के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था। बीते दिनों इमरजेंसी सेवा भी उस समय 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई थी, जब सीएमएस रहे डा. एसपी गौतम का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। इसके बाद इमरजेंसी सेवा तो शुरू कर दी गई, लेकिन ओपीडी बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लंबे इंतजार के बाद एक दिन पहले गुरुवार से एक बार फिर से ओपीडी सेवा प्रारंभ कर दी गई। पहले दिन जहां कम मरीज व तीमारदार पहुंचे थे, वहीं दूसरे दिन इसमें तेजी आती दिखी। बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अपने सगे संबंधियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए।
ओपीडी में मौजूद डॉ. विजय तिवारी, डॉ. पंकज व डॉ. योगेश वर्मा ने आने वाले मरीजों का सुचारु रूप से इलाज किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को मुख्य गेट पर ही सैनिटाइज किया गया। जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था, उन्हें मास्क लगाया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की अपील की गई।
ओपीडी शुरू होने से मिली राहत
लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी प्रारंभ होने से मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। बेवाना से आए तीमारदार राजेंद्र कुमार व कटेहरी के मनीष ने कहा कि ओपीडी बंद होने से सस्ते व बेहतर इलाज की उम्मीद रखने वाले मरीजों को झटका लग रहा था। कोरोना संक्रमण के चलते इमरजेंसी में भी आने से डर लगता था। हालांकि अब जबकि ओपीडी शुरू हो गई है, तो इससे मरीजों को बेहतर इलाज में काफी राहत मिलेगी। एक्स रे के लिए आए सुनील ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी प्रकार की सेवाएं प्रारंभ होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी राहत मिली है।

200 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
सुचारु रूप से ओपीडी शुरू हो गई है। शुक्रवार 200 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। समय समय पर मरीजों व उनके उनके तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की जाती रही।
- डॉ. पीएन यादव, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed