फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hospital

दूर हुई गड़बड़ी, शुरू हुई जिला अस्पताल को विद्युत आपूर्ति

Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में ठप पड़े सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे का संचालन गुरुवार को शुरू हो गया। बिजली न मिलने से जिला अस्पताल में ठप सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे मशीन ठप होने व जांचें न होने की खबर गुरुवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद सक्रिय हुए पावर कारपोरेशन कर्मचारियों ने जिला अस्पताल को बिजली उपलब्ध कराने के लिए डाली गई अंडरग्राउंड केबल गुरुवार सुबह दुरुस्त करा दी। इसके बाद आपूर्ति बहाल होते ही मशीनों का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद जांचें शुरू होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। इसके लिए मरीज और उनके तीमारदारों ने अमर उजाला को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल को कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से अंडरग्राउंड केबल से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाती है। करीब एक महीने पहले राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अंडरग्राउंड के पास अंडरग्राउंड केबल जल गई थी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल को बिजली तो उपलब्ध कराई गई, लेकिन सुचारु बिजली न मिलने पर सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। तीन दिन पूर्व गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सीटी स्कैन व एक्स रे जांच शुरू हो गई। मंगलवार देर शाम एक बार फिर से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट अंडरग्राउंड केबल जल गई। नतीजा यह हुआ कि जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जेनरेटर के सहारे ऑपरेशन व अल्ट्रासाउंड का कार्य किया गया, लेकिन लगभग दो घंटे तक ही जेनरेटर चल सका था। नतीजा यह हुआ कि एक तरफ जहां सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे का कार्य पूरी तरह ठप हो गया, वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मरीजों की समस्याओं को गुरुवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का प्रकाशन होते ही पॉवर कॉरपोरेशन कर्मचारी सक्रिय हो उठे। आननफानन में गड़बड़ी दूर कर जिला अस्पताल की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे मरीजों को जहां राहत मिली, वहीं सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे का भी सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया। गुरुवार सुबह सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे के लिए आए मरीजों ने अमर उजाला को थैंक्स कहते हुए कहा कि यदि खबर का प्रमुखता से प्रकाशन न किया गया होता, तो शायद इतनी जल्दी गड़बड़ी न दूर की जाती। ऐसे में एक बार फिर उन्हें बगेर जांच के ही वापस जाने को मजबूर होना पड़ता।

गड़बड़ी दूर होने से गुरुवार सुबह जिला अस्पताल को सुचारु बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इसके बाद पूरे दिन सुचारु रूप से सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे की जांचें हुईं।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed