फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hospital

गुलदस्तों एवं नए पर्दों से बदलेगा जिला अस्पताल का माहौल

Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hospital
अंबेडकरनगर। मरीजों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में इमरजेंसी समेत अन्य वार्ड को सजाया-संवारा जा रहा है। इमरजेंसी के तीन वार्डों के अलावा चार सामान्य वार्डों व वृद्ध वार्ड में नए पर्दे लगाए जाने के साथ ही साफ-सफाई कराई गई। जगह-जगह आकर्षक गुलदस्ते भी रखे गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मरीजों का दर्द ऐसे माहौल में कुछ कम हो सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीते दिनों ही इमरजेंसी के तीन वार्डों में जहां छह नए एसी लगाए गए, वहीं बर्न यूनिट में भी लंबे समय से खराब पड़े चार एसी को दुरुस्त कराया गया था। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली थी। अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर भवन तक की समुचित साफ-सफाई पर भी कुछ दिनों से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। न सिर्फ नालियों की नियमित सफाई हो रही है बल्कि परिसर की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच अस्पताल प्रशासन ने नई पहल की है। इमरजेंसी के तीन वार्डों, सामान्य के चार वार्डों व एक वृद्ध वार्ड में समुचित साफ-सफाई कराने के साथ ही आंखों को राहत देने वाले हल्के रंग के पर्दे भी लगाए गए। साथ ही कृत्रिम गुलदस्ते भी जगह-जगह लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया ताकि मरीजों का दर्द कम हो सके। मरीजों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के लिए आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार बेवाना के रतनलाल व अकबरपुर के जितेंद्र ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने पहली बार मरीजों के हित को लेकर कुछ किया है। ऐसे माहौल तैयार करने से मरीजों का दर्द काफी हद तक कम हो सकेगा। तीमारदार राकेश कुमार व लीलावती ने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है।

सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि इमरजेंसी, सामान्य व वृद्ध वार्ड में समुचित साफ-सफाई के साथ ही नए पर्दे लगाए गए हैं। ऐसा मरीजों को राहत दिलाने के लिए किया गया है। मरीजों की बेहतरी के लिए आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed