{"_id":"5d13ba688ebc3e3c6b229185","slug":"hospital-ambedkar-nagar-news-lko4674386152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती हुए 4 नए डायरिया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती हुए 4 नए डायरिया मरीज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बुधवार को भी जिला अस्पताल में चार डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हुए। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा न तो जागरूकता अभियान चला रहा है और न दवा वितरण ही ठीक से किया जा रहा है।
जिला अस्पताल से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रदीप (22) पुत्र राधेश्याम अचानक डायरिया की चपेट में आ गए। उल्टी-दस्त होने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया।
हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी शहनुमा खातून (45) पत्नी शकील, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया निवासी बृजभूषण (50) पुत्र जगनरायण, भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी अवधेश (30) पुत्र रामशकल मंगलवार रात डायरिया का शिकार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे के सक्रिय न होने से लोगों में नाराजगी है। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी गौतम का कहना है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा दी जा रही है। लोगों को बदल रहे मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।