{"_id":"697eecd1308cf911db0482d7","slug":"horrific-accident-on-purvanchal-expressway-in-ambedkar-nagar-three-died-including-innocent-child-five-injured-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, मासूम समेत तीन की मौत... पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, मासूम समेत तीन की मौत... पांच लोग घायल
Sun, 01 Feb 2026 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:34 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस टीम, कार का क्षतिग्रस्त हिस्सा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 161 किमी के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसा बेवाना थाना इलाके में हुआ। मृतकों की पहचान गोरखपुर के बेलाघाट के रामपुर गोसाई निवासी विजय कुमार यादव (50), लक्ष्मी पत्नी मुकेश (40), छह वर्षीय मासूम वीर के रूप में हुई। वहीं कार चालक विनय कुमार यादव पुत्र अंश, मुकेश की पुत्री गुनगुन (14) व कनिष्का (5) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल, अकबरपुर में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके के लिए निकल गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन