फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Honorarium not received for two years, difficult to spend at home

दो वर्ष से नहीं मिला मानदेय, घर खर्च हुआ मुश्किल

Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Honorarium not received for two years, difficult to spend at home
अंबेडकरनगर। लंबित मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। नाराज सदस्यों का कहना था कि वर्ष 2018 से मानदेय का भुगतान न होने के कारण घर खर्च के साथ ही परिवार का पालन पोषण भी मुश्किल हो गया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरना समाप्ति से पहले मांगों का एक ज्ञापन भी रोजगार उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में शामिल मंजू, मीना, पूजा, शशिबाला, रंजना, मंजुला ने बताया कि वह सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निस्तारण करने जिम्मेदार उदासीन बने हैं। इससे अब तमाम तरह की आर्थिक मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही बकाया मानदेय भुगतान नहीं हुआ और मानदेय में वृद्धि नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed