फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Homeguard posted at DM residence dies in road accident

Ambedkar Nagar News: डीएम आवास पर तैनात होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Sun, 01 Sep 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Homeguard posted at DM residence dies in road accident
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज के सद्दरपुर बाजार के निकट शनिवार शाम बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में घायल होमगार्ड की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। होमगार्ड की डीएम आवास पर तैनाती थी। वह ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा थे। पुलिस ने इस बीच शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही एक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएम आवास पर सुरक्षा के लिए तैनात अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी होमगार्ड सूर्यलाल पांडेय बाइक से शनिवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह सद्दरपुर बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। एसओ अलीगंज ने बताया कि परिवार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाले बाइक सवार आतिफ निवासी हरसम्हार थाना हंसवर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed