फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Home Minister did not reach the public meeting due to the attack on Ukraine

यूक्रेन पर हमले के चलते जनसभा में नहीं पहुंचे गृहमंत्री

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Home Minister did not reach the public meeting due to the attack on Ukraine
अंबेडकरनगर। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के चलते आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम शुक्रवार को निरस्त हो गया। उनके स्थान पर पार्टी ने आननफानन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जनसभा को संबोधित करने के लिए भेजा। इस बीच 26 फरवरी को आलापुर व जलालपुर विधानसभा में मथुरा सांसद हेमा मालिनी का प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आलापुर में शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम तय हुआ था। अंतिम समय में अचानक गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद गृहमंत्री विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में व्यस्त हो गए। इसके चलते वह शुक्रवार को आलापुर की जनसभा में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed