{"_id":"085878927d08e08db1d90d20636e5a77","slug":"home-guard-beaten-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड को पीटा, गंभीर
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात्रि गांव निवासी मयाराम (50) पुत्र रामसबद किसी बात को लेकर अपने पुत्र को डांट फटकार रहा था। वह जहांगीरगंज थाने में होमगार्ड के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि इसी बीच गांव के ही कृष्णकुमार, मुकेश कुमार, विवेका व दुदुम वहां पहुंच गए और उन्होंने मयाराम को मना किया।
विज्ञापन
इसे लेकर उनकी मयाराम से नोंकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि अपने बचाव के लिए मयाराम घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद चारों लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। चारों ने घर में तोड़ फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
मयाराम ने विरोध किया तो सब उसकी पिटाई करने लगे। पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार मचने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख चारो भाग गए। बाद में पीड़ित ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ अशोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी कृष्णकुमार, मुकेश कुमार, विवेका व दुदुम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से घायल मयाराम को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया कि मयाराम जहांगीरगंज थाने में ही होमगार्ड के पद पर तैनात है।