{"_id":"6241f2bf61d6e426f007e2bc","slug":"hmi-system-will-start-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko623561157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू होगा एचएमआई सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू होगा एचएमआई सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल से अन्यत्र रेफर होने में न तो ज्यादा समय लगेगा और न ही किसी भी प्रकार की फाइल तैयार करने की जरूरत पड़ेगी। कारण यह है कि 13 अप्रैल से जिला अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन (एचएमआई) सिस्टम लागू होने जा रहा है। इसके तहत मरीज की समुचित जानकारियां ऑनलाइन हो जाएंगी। ऐसे में देश के किसी भी क्षेत्र में स्थित अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराए जाने पर महज एक क्लिक पर उसकी समुचित जानकारी हासिल हो जाएगी। इस बीच शासन के निर्देश के बाद जिला अस्पताल में सिस्टम को लागू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि सिस्टम को समुचित ढंग से संचालित करना भी अस्पताल के सामने बड़ी चुनौती होगी। कारण यह है कि इसके लिए 7 कंप्यूटर ऑपरेटरों की जरूरत है, जबकि मौके पर मात्र 2 कंप्यूटर आंपरेटर ही उपलब्ध हैं।
मरीजों के इलाज की समुचित जानकारी अब ऑनलाइन करने के लिए बीते दिनों ही शासन ने हॉस्पिटल मैनेजमेट इंफॉर्मेशन सिस्टम प्रारंभ किए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत मरीजों की बीमारी के साथ ही उसके इलाज की विस्तार से जानकारी ऑनलाइन किए जाने का प्राविधान रखा गया। दरअसल इस सिस्टम के प्रारंभ किए जाने का मुख्य उद्देश्य मरीजों को रेफर किए जाने की दशा में विभिन्न प्रकार के कागजातों को बनवाने व उन्हें साथ लेकर संबंधित अस्पताल तक ले जाने की समस्या से राहत दिलानी है।
इसके अलावा यदि कोई मरीज देश के दूसरे राज्यों में इलाज कराना चाहता है, तो उसे भी इलाज से संबंधित कागजातों को साथ ले जाने से राहत दिलानी है। दरअसल मरीज की समुचित जानकारी ऑनलाइन रहेगी। ऐसे में एक क्लिक करने पर संपूर्ण जानकारी आसानी के साथ हासिल की जा सकेगी। अब तक यह सुविधा बड़े अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब शासन ने इसे अन्य अस्पतालों में भी प्रारंभ करने की तैयारी की है। इसके तहत 13 अप्रैल से जिला अस्पताल में भर्ती हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन (एचएमआई) सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार सिस्टम को प्रारंभ करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सिस्टम के सुचारु संचालन की होगी चुनौती
जिला अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम 13 अप्रैल से प्रारंभ होने तो जा रहा है, लेकिन इसका सुचारु रूप से संचालन अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। दरअसल सिस्टम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कुल 7 कंप्यूटर ऑपरेटरों की जरूरत है। मौजूदा समय में मात्र 2 कंप्यूटर ऑपरेटर ही जिला अस्पताल में मौजूद हैं। ऐसे में यदि समय रहते शासन सेे जिला अस्पताल को शेष ऑपरेटर नहीं मिले, तो सिस्टम का किस प्रकार से सुचारु संचालन हो सकेगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
तैयारियां तेज
13 अप्रैल से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम सुचारु रूप से संचालित हो सके, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मौजूदा समय में दो कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध हैं। सात कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत है। ऐसे में पांच कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस