{"_id":"63221fe4448b0e6138692a16","slug":"hindi-diwas-ambedkar-nagar-news-lko6483559137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी बोलना कमजोरी नहीं, ताकत महसूस करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी बोलना कमजोरी नहीं, ताकत महसूस करने की जरूरत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के ग्रामर्षि एकेडमी में सम्मानित होतीं कवियत्री डॉ निरुपमा श्रीवास्तव-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। हिंदी दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों में गोष्ठी का आयोजन हुआ। हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने व विश्व पटल पर हिंदी को विशिष्ट पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें हिंदी बोलने को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाने की जरूरत है। ऐसा तभी संभव होगा जब हमें इसे पूरा सम्मान देंगे और समृद्धिशाली बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटेंगे।
बीएनकेबीपीजी कॉलेज अकबरपुर में हिंदी दिवस व सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय ने मुख्य अतिथि केएस साकेत पीजी कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जनार्दन उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रामअचर्य मिश्र का स्वागत किया। वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता को समझने का आह्वान किया। कहा कि हमें हिंदी को व्यापक रूप में देखने की जरूरत है। हिंदी हमारी मातृ भाषा है। ऐसे में हमें उसके विस्तार पर मजबूती से काम करना होगा। हमें सभी भाषाओं का सम्मान करते हुए हिंदी को विश्व पटल पर पहुंचाने की जरूरत है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहीं।
बीएन इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य राकेश मिश्र ने छात्र-छात्राओं को हिंदी के सतत विकास में सहयोग का संकल्प दिलाया। इस मौके पर संजय सिंह, राजेन्द्र चौधरी, डॉ. वीना श्रीवास्तव, अशोक यादव व अविनाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। ग्रामर्षि एकेडमी में प्रबंधक अंजू पांडेय ने हिंदी दिवस के मौके पर कवयित्री डॉ. निरुपमा श्रीवास्तव को अंग वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि हिंदी को समृद्धिशाली बनाने में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणविजय शर्मा, रवि सिंह, डीएन दुबे, मनीष तिवारी, श्याम सिंह, दिनेश व विक्रमादित्य मिश्र आदि मौजूद रहे। जय शिव बाबा शिक्षा संस्थान में निबंध व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने हिंदी दिवस पर निबंध शीर्षक प्रतियोगिता में अपने-अपने विचार रखे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कक्षा दस के राज मिश्र को प्रथम, ब्यूटी प्रजापति ने द्वितीय व मुस्कान को तृतीय स्थान मिला। प्रबंधक रंजन द्विवेदी ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक महेंद्र चौरसिया, आशा यादव, शीलू वर्मा, साधना श्रीवास्तव, सुुुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एनटीपीसी में शुरू हुआ हिंदी पखवाड़ा
हिंदी दिवस के मौके पर एनटीपीसी महाप्रबंधक वीसी पोलाई ने प्रशासनिक भवन सभगार में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्यालय के कार्यों को अधिकतम हिंदी में करने की सलाह दी। कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें इसे समृद्धिशाली बनाने की जरूरत है। यह भी संभव होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। बताया कि पखवारे भर अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी का जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण कृष्णेन्दु गंगोपाध्याय, महाप्रबंधक सीएंडआई एवं अनुरक्षण यूएस बोस, पीएल नरसिम्हा आदि मौजूद रहे।