फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   high speed dumper hit bike in Ambedkar Nagar couple died accused driver absconded with vehicle

Ambedkar Nagar: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती की मौत; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार

Sat, 16 Aug 2025 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 02:32 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। उधर, आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन
high speed dumper hit bike in Ambedkar Nagar couple died accused driver absconded with vehicle
मौके पर जांच करती पुलिस, मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भीटी क्षेत्र के मोहमदपुर बेला निवासी रामचरित्र और उनकी पत्नी देवमती के रूप में हुई है। बताया गया कि रामचरित्र शुक्रवार की शाम शाहगंज गए थे। सुबह करीब 6.30 बजे वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


हादसा महरुआ चौराहे पर हुआ। यहां अकबरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दंपती उछलकर दूर जा गिरे।  मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed