फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Helmet filled with petrol by borrowing

Ambedkar Nagar News: हेलमेट उधार लेकर भरवाया पेट्रोल

Wed, 03 Sep 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Helmet filled with petrol by borrowing
पीबीएस पेट्रोल पंप टांडा रोड अकबरपुर में बिना हेलमेट के पेट्रोल लेेते बाइक चालक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान के तीसरे दिन बुधवार को प्रशासन की सक्रियता के बावजूद इसका मिश्रित असर देखने को मिला। कुछ पेट्रोल पंपों पर सख्ती से आदेश का पालन हुआ, तो कई जगह नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। पेट्रोल पंपों पर जहां सख्ती थी, वहां उधार का हेलमेट मांगकर वाहन चालकों ने पेट्राेल भरवाया।

दिनभर अफसर पेट्रोल पंपों पर चक्कर लगाते रहे, लेकिन कई बाइक सवारों की मानसिकता में बदलाव नहीं दिखा। लोग बगैर हेलमेट के ही बाइक सवारी करते नजर आए। बगैर हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचे कई बाइक सवारों ने बहाने बनाए और पेट्रोल देने की मिन्नतें करते दिखे। वहीं कुछ ने तो अभियान की सख्ती के बीच जुगत लगाई और उधार का हेलमेट पहनकर तेल डलवाया। इस बीच सक्रिय टीम ने अकबरपुर, बसखारी और जलालपुर क्षेत्रों में 30 बाइक चालकों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed