फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   heavy vehicular traffic stopped on Tanda-Calvary bridge

टांडा-कलवारी पर रुका भारी वाहनों का आवागमन

Sun, 14 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
heavy vehicular traffic stopped on Tanda-Calvary bridge
टांडा-कलवारी पुल में आयी तकनीकी खराबी के बाद बैरीकेडिंग कर रोके गए भारी वाहन। - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी पर बने टांडा-कलवारी पुल के पिलर संख्या 5 व 6 के बीच शनिवार देर रात तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जानकारी होने पर संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर आननफानन में पुलिस ने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। रविवार दोपहर बाद लखनऊ से पहुंची तकनीकी टीम ने गड़बड़ी का जायजा लिया।

विज्ञापन


देर शाम तक खराबी को दूर नहीं की जा सकी थी जिससे मात्र छोटे वाहनों का ही आवागमन जारी रह सका। अंबेडकरनगर से कई जनपदों को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर टांडा-कलवारी पुल का निर्माण कराया गया है। शनिवार देर रात अचानक पिलर संख्या 5 व 6 के बीच जोड़ पर लगा स्ट्रिप सील (रबर) टूटकर लटक गया। इससे दोनों पिलर के बीच लगभग चार इंच का गैप हो गया।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब दोनों पिलर के बीच गैप देखी तो उनमें सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होते ही रात में पुलिस व प्रशासनिक अमला पुल पर पहुंच गया। दरअसल इन दिनों सरयू नदी उफान पर है। ऐसे में बैरिंग टूटने या फिर पिलर के धंसने की आशंका बन गई। इस बीच डीएम विवेक के निर्देश पर तत्काल पुल पर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पहिया, चार पहिया समेत छोटे वाहनों को ही पुल से होकर गुजरने दिया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर रविवार दोपहर लखनऊ से तकनीकी टीम ने पीडब्लूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुल पर पहुंचकर जायजा लिया।

टीम के साथ आए कार्यदायी संस्था बिल्ड कोन के मैनेजर आरडी पात्रे ने बताया कि सिर्फ दोनों पिलरों के बीच जोड़ का रबर टूटा है। इस रबर का मुख्य कार्य कचरा रोकने एवं पैदल चलने वालों का पैर जोड़ के बीच न फंसे, इसे बचाने का होता है। बताया कि बैरिंग व पिलर पूरी तरह सुरक्षित है।


कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं है। समाचार प्रेषण तक रबर लगाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका था। उधर एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि तकनीकी टीम ने रबर ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। खराबी दूर करने के बाद आवागमन सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed