फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy storm hits farmers financially

Ambedkar Nagar News: तेज आंधी ने किसानों को लगाई आर्थिक चपत

Wed, 20 Mar 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Heavy storm hits farmers financially
अंबेडकरनगर। अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच बुधवार सुबह आई तेज आंधी में कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर मोहल्ले में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। उससे वहां मजदूरी कर रहा एक अधेड़ चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच तेज आंधी से जगह-जगह गेहूं व सरसों की फसल खेत में धराशायी हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। उधर मौसम में आए बदलाव से एक बार फिर से तापमान में गिरावट हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के ऊंचेगांव निवासी भारत (52) बुधवार को अकबरपुर नगर के मोहसिनपुर मंसूरपुर में निर्माणाधीन भवन के निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे अचानक आंधी शुरू हो गई। इसी बीच अचानक पेड़ की एक डाल टूटकर गिर गई। इससे वह उसकी चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप ये घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चली तेज हवा में सबसे अधिक चपत किसानों को लगी। खेतों में तैयार खड़ी सरसों को फसल धराशायी हो गई। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। उसके अलावा जिन किसानों ने एक दो दिन पहले गेहूं की सिंचाई की थी वह भी खेत में गिर गई। इसमें संबंधित किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------

होगा बड़ा नुकसान
कटरिया सम्मनपुर के रामजीत ने कहा कि दो दिन पहले ही गेहूं की सिंचाई की थी। तेज आंधी से फसल खेत में धराशायी हो गई। कहा कि गेहूं के दाने पतले हो जाएंगे जिससे आर्थिक नुकसान होगा। भीटी के घनश्याम व महरुआ के रामदयाल ने कहा कि तेज आंधी से तैयार सरसों के दाने गिर गए। इससे बड़ी आर्थिक चपत लगी।



-------------------------------

आग से हजारों की संपत्ति राख
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के शहाबुदीनपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी के छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज आंधी के बीच आग ने कुछ ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। तेजी से बढ़ती आग ने बगल स्थित लालमनी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दोनों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed