फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy rain in town

झमाझम बारिश से खिले चेहरे

Sun, 23 Jun 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in town
अंबेडकरनगर में रविवार दोपहर को बारिश में साइकिल से जाता युवक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद रविवार तड़के मूसलधार बारिश हुई। लगभग डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली, तो किसानों ने भी चैन की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार को लगभग पूरे दिन रुक-रुककर कहीं तेज, तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। इससे किसानों ने धान की बेरन के लिए खेत तैयार करना शुरू कर दिया।
उधर बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। जिला मुख्यालय पर ही कई क्षेत्रों में दोपहर तक बिजली गुल रही। जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में शाम तक आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

दो दिन से घने काले बादल छा तो रहे थे, लेकिन पछुआ हवा चलने से बिन बरसे ही निकल जा रहे थे। इससे मौसम तो खुशगवार हुआ था, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तड़के आसमान में छाए घने बादल बरस पड़े। लगभग डेढ़ घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। इसके बाद रविवार को लगभग पूरे दिन कहीं तेज, तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
किसान रामबहाल, रामजतन व संतराम ने कहा कि यदि इसी तरह की बारिश एक सप्ताह तक होती रहे, तो धान की रोपाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उधर खुशगवार हुए मौसम का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। बाजारों में रौनक बढ़ गई।
वहीं, रविवार तड़के हुई बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। अकबरपुर नगर के मीरानपुर, रसूलपुर हौजपट्टी, पेवाड़ा, अयोध्या मार्ग पर दोपहर तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन शाम तक बिजली का आना-जाना लगा रहा।
मरैला विद्युत से जुड़े शहजादपुर, पंडाटोला, शहजहांपुर क्षेत्र में भी बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। टाउन फीडर से जुड़े सोनगांव, बरधाभिउरा, अटंगी, सिझौली, गोहन्ना, चनवां, बदलपुर, अंधियरवा, घटकना आदि क्षेत्रों की आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी।

इसके अलावा जलालपुर, भीटी, आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति कहीं तार टूटने, तो कहीं खंभे क्षतिग्रस्त होने से बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed