फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy rain brought relief from the heat

Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

Sat, 23 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from the heat
शुक्रवार दोपहर होती झमाझम बारिश।
अंबेडकरनगर। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनरात नलकूप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे किसानों की भी चिंता कम हुई है। हालांकि, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरा दिन मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह आसमान में काले बादल छाए रहने से तेज बारिश का अनुमान था लेकिन बारिश के बजाय हल्की धूप निकल आई थी। इससे उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर बाद तक धूप-छांव का खेल चलता रहा। नम हवा शरीर को चिपचिपाहट का एहसास दे रही थीं। घरों में पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए। बाजारों में रौनक दिखी, पर वहां भी लोग पसीना पोछते ही रहे। दोपहर करीब तीन बजे काले घने बादलों ने एक बार फिर पूरे आसमान को ढक लिया। हल्की हवाओं के साथ करीब चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला करीब 30 से 40 मिनट तक चला। इस दौरान शहर और आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी खासी बारिश हुई।
विज्ञापन

बसखारी, कटेहरी व जलालपुर क्षेत्रों में भी बढि़या बारिश होने से धान की सिंचाई कर रहे किसानों को राहत मिली। दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से उठानी पड़ी परेशानी
अयोध्या मार्ग पर चंद मिनटों में ही नाले उफना गए और लोगों को सड़क पर बह रहे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नई कॉलोनियों में हाल तो और भी बुरा था। विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर परिसर, टांडा रोड और कलेक्ट्रेट के निकट की जलभराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed