फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   health wellness center will be functional after election

चुनाव बाद क्रियाशील होंगे हेल्थ वेलनेस सेंटर

Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
health wellness center will be functional after election
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्मित कई हेल्थ वेलनेस सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। अब चुनाव बाद इन्हें क्रियाशील किया जाएगा। जिले में 156 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण के क्रम में सात सेंटरों का निर्माण पूरा कर उन्हें सीएमओ कार्यालय को हैंडओवर किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 45 अन्य भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है और उन्हें जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 48 अन्य भवनों का निर्माण चल रहा है, जबकि बाकी 56 भवनों का निर्माण भूमि न मिलने या फिर अन्य कारणों के चलते अभी अटका पड़ा है। वर्ष 2020-21 में योजना के तहत 141 सेंटर, जबकि 2021-22 में 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी।
विज्ञापन

सात लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सौंपी गयी है। प्रत्येक केंद्र पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती की जाएगी। इनके अलावा एएनएम की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक भवन के लिए सात लाख रुपये शासन से उपलब्ध हुए हैं। इसमें छह लाख रुपये से भवन का निर्माण किया जाएगा, जबकि एक लाख रुपये से फर्नीचर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता स्वास्थ्य विजयपाल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले सात केंद्रों का निर्माण पूरा कर उन्हें सीएमओ कार्यालय को हैंडओवर कर दिया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आचार संहिता खत्म होते ही इन सेंटरों पर कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जिन 45 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें भी जल्दी स्वास्थ्य विभाग के अधिकार क्षेत्र में लेकर इनका संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed