फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health team reached the village and investigated

स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर की जांच

Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Health team reached the village and investigated
अंबेडकरनगर के हुसैनाबाद में टीम के साथ पहुंचे सीएमओ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। बुखार व उल्टी-दस्त के बीच दो सगी बहनों की मौत की खबर सिर्फ अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ समेत कई चिकित्सकों ने खानपुर हुसैनाबाद गांव का दौरा किया। जांच कर कई ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिए गए। इसके साथ ही गांव में सफाई भी कराई गई। इससे पहले सांसद रितेश पांडेय ने भी डीएम व सीएमओ को फोन कर गांव में समुचित प्रबंध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

खानपुर हुसैनाबाद गांव निवासी प्रदीप कुमार का परिवार शुक्रवार को तेज बुखार की चपेट में आ गया था। साथ ही उल्टी व दस्त हो रहे थे। इससे पहले कि संबंधित का इलाज सुनिश्चित किया जाता, प्रदीप की पुत्री शालिनी (12) व सलोनी (10) की मौत हो चुकी थी। दो सगी बहनों की कुछ ही देर के अंतराल में मौत हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया था। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि प्रदीप व उसका पुत्र करन (18) भी गंभीर रूप से बीमार है। इसी बीच जानकारी होते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनयन निर्दोष पहुंचे और प्रदीप व करन को व्यवस्था कर रफीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि ग्रामीणों ने बाद में मृत दोनों बहनों का दाह संस्कार कर दिया था। इस संबंध में जब सीएचसी प्रभारी रफीगंज बृजेश यादव से जानकारी हासिल की गई थी, तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर दिया था। शनिवार को सिर्फ अमर उजाला में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई, तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। बाद में सीएमओ व अन्य चिकित्सकों की टीम आननफानन में गांव पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-एक घर जाकर ग्रामीणों की जांच की। कुछ ग्रामीणों के रक्त का नमूना भी लिया गया। इसके साथ ही सफाईकर्मियों ने समूचे गांव की न सिर्फ सफाई की, बल्कि गांव की गलियों व घरों के बाहरी भाग को सैनिटाइज भी किया गया। इसके साथ ही प्रदीप को एंबुलेंस से सीएचसी रफीगंज में भर्ती कराया गया, जबकि करन की तबियत में सुधार हो चुका था। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच की। प्रदीप को सीएचसी रफीगंज में भर्ती कराया गया। प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वॉयजनिंग का प्रतीत हो रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed