फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health of 85 roads will improve with Rs 14 crore

Ambedkar Nagar News: 14 करोड़ से 85 सड़कों की सुधरेगी सेहत

Mon, 11 Nov 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Health of 85 roads will improve with Rs 14 crore
अंबेडकरनगर। 14 करोड़ की लागत से जिले की 85 सड़कों की मरम्मत होगी। इनमें पांच करोड़ 22 लाख से निर्माण खंड की 29 सड़कें तो आठ करोड़ 85 लाख की लागत की प्रांतीय खंड की 56 सड़कों का चयन किया गया है। इनके निर्माण से लगभग चार लाख की आबादी को आवागमन में सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में अनुरक्षण मद के तहत जिले की सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए सूची विभाग से मांगी गई थी। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व सभी सड़कों की शासन स्तर से जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई। गत दिवस लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता रवीन्द्र सिंह ने सभी के नवीनीकरण व मरम्मत के लिए स्वीकृत प्रदान करते हुए प्रथम चरण में चार करोड़ रुपये का आवंटन किया है। साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाए। सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत से जिले की चार लाख की आबादी को आवागमन में सुचारू लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इन सड़कों पर होगा कार्य
लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार अकबरपुर जलालपुर मार्ग से अलमापुर संपर्क मार्ग, राजापुर धावा संपर्क मार्ग, तुलसीपुर दौना संपर्क मार्ग, सिझौलिया धीर का पूरा मार्ग, कादीपुर मठिया अमरही बनगांव संपर्क मार्ग, सदरपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, इस्माइलपुर दुबखर मार्ग, डीएम आवास से पसियापारा शारदा नहर तक संपर्क मार्ग, काशीपुर संपर्क मार्ग, पठनिया सहनेमऊ सपंर्क मार्ग, लालापुर हीतेपुर मार्ग, बाकरगंज से अमरतल मार्ग, आतडीह मार्ग, बेलवारी मार्ग, महबूबगंज मार्ग से दरियापुर फाजिलपुर मार्ग रफीगंज मुख्यमार्ग से लवइया प्रतापपुर,मजगवां डखवा मार्ग, मालीपुर रामगढ मार्ग से चौदहप्रास मार्ग, पट्टी बरियावन मार्ग, अस्ताबाद सपंर्क मार्ग सहित कुल 85 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बाद होगा टेंडर
सड़कों के मरम्मत की मंजूरी प्रदान की गई है चुनाव संपन्न होने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया को चालू किया जाएगा। -अश्वनी कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed