फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health department laggy in applying second dose

दूसरी डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी

Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Health department laggy in applying second dose
अंबेडकरनगर। कोरोना की दूसरी डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी साबित नजर आ रहा है। एक तरफ जहां जिले में अब तक आठ लाख से अधिक नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तो लगा दी गई है, लेकिन दूसरी डोज अब तक सिर्फ एक लाख 19 हजार 5 नागरिकों को ही लग सकी है। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक हैं, जिनकी दूसरी डोज की समय सीमा बीते लंबा अरसा हो चुका है। इसके पीछे नागरिकों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। कारण यह है कि प्रथम डोज तो गांवों में शिविर लगाकर लगा दी गई, लेकिन जब दूसरे डोज लगवाने की बारी तो शिविर ही नहीं लगाए जा रहे हैं। अस्पतालों में लग रही लंबी लाइन के चलते उन्हें वैक्सीन लगवा पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भले ही तेजी से चल रहा हो, लेकिन नागरिकों को कोरोना की दूसरी डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रहा है। इसके चलते ही एक तरफ जहां जिले में प्रथम डोज लगवाने वाले नागरिकों की संख्या 8 लाख 8 हजार 584 पहुंच गई है, वहीं दूसरी डोज अब तक सिर्फ 1 लाख 19 हजार 5 नागरिकों को ही लग सकी है।
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि कोविशील्ड लगवाने वाले नागरिकों को लगभग 84 दिन बाद की तिथि निर्धारित की गई थी, जब कि कोवैक्सीन लगवाने वाले नागरिकों को 56 दिन बाद का समय दिया गया था। बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक हैं, जिन्होंने बीते दिनों गांवों में आयोजित शिविरों में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली और अब दूसरी डोज लगवाने के लिए इंतजार करने को विवश हैं। निर्धारित तिथि को बीते काफी समय गुजर गया, लेकिन टीम दोबारा गांवों की तरफ रुख नहीं कर सकी। ऐसे में काफी संख्या में नागरिक जहां सीएचसी व पीएचसी का चक्कर काटने को विवश हुए, वहीं बड़ी संख्या में नागरिक अभी भी गांवों में शिविर लगने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शिविर लगने का इंतजार कर रहे ग्रामीण
बरधाभिउरा के ग्रामीणों के मुताबिक उनके गांव में 6 सितंबर को नागरिकों को दूसरी डोज लगाने के लिए शिविर लगना था। चिकित्सकों की टीम ने बाकायदा प्रथम डोज लगवाने वाले नागरिकों को पर्ची पर लिखकर दिया था। परंतु यह समय बीत गया, टीम दोबारा गांव में नहीं आयी। इसके चलते गांव निवासी दुर्गेशनंदिनी, संगीता सिंह, तारा, कृष्ण कुमार, काशिम अली, प्रकाश राय सहित दर्जनों ग्रामीण गांव में शिविर लगने का इंतजार कर रहे हैं। कटरिया सम्मनपुर के रेखई, रामचंद्र, राजदेई, निर्मला देवी व रामजीत आदि भी गांव में शिविर न लगने की सूचना से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 14 सितंबर को उनके गांव में दोबारा शिविर लगाने की तिथि निर्धारित थी। परंतु गत दिवस स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से पता चला कि अब गांव में शिविर नहीं लग पाएगा। ऐसे में वह अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क कर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा लें। मरथुआ सरैया के ग्रामीणों ने भी गांव में दोबारा शिविर न लगाए जाने पर नाराजगी जतायी। कहा कि प्रथम डोज तो गांव में शिविर लगाकर लगा दी गए, लेकिन दूसरे डोज के लिए उन्हें कटेहरी सीएचसी पर घंटों लाइन में खड़ा होने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसके चलते काफी संख्या में नागरिक दूसरी डोज नहीं लगवा पा रहे हैं।

परेशान न हों लोग
शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर को जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। इसके तहत प्रयास होगा कि सभी गांवों में शिविर लगाकर नागरिकों को कोरोना की प्रथम व दूसरी डोज लगायी जाए। इसके लिए आवश्यक तैयारियां भी चल रही हैं। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगायी जाएगी।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed