फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने में नहीं रखा गया सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Health
फोटो-08, अंबेडकरनगर के सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शनिवार को सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़तीं दिखाई दीं। विभागीय उदासीनता के चलते स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे सैकड़ों नवनियुक्त शिक्षकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कार्यालय के अंदर से लेकर बाहर तक धक्का मुक्की का माहौल दिखा। न तो शिक्षक कोरोना को लेकर खौफ में दिखे, और न ही कर्मचारी किसी प्रकार का एहतियात बरतने को लेकर गंभीर। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने के बावजूद विभाग द्वारा अन्यत्र कहीं कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे अभ्यर्थियों को घंटों लाइन में खड़े होने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

कोविड 19 को लेकर स्वास्थ्या महकमा कितना गंभीर है इसका अंदाजा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर पर शनिवार को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को समारोहपूर्वक बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तैनाती हुई। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब नवनियुक्त शिक्षकों को अपने विभाग को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मुहैया कराने की जरूरत है। इसके चलते ही शनिवार को भारी संख्या में नवनियुक्त शिक्षक सीएमओ कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या के बावजूद सीएमओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह उदासीन दिखे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच न तो किसी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सुध दिखी, और न ही कोरोना से बचाव के लिए कोई एहतियात। पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्का मुक्की होती रही। अभ्यर्थियों में न तो कोरोना का खौफ दिखा, और न ही कर्मचारियों में शासन के निर्देशों का पालन कराने की सुध। ऐसे में सीएमओ कार्यालय में ही शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर माखौल उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते यह अव्यवस्था हुई है। अभ्यर्थी प्रदीप कुमार, संतोष सिंह व राजेन्द्र प्रसाद का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग को अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पहले से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी। यदि एक कक्ष के बजाए कहीं खुले में प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था की गई होती तो इस तरह की अव्यवस्था न होती। सिर्फ एक टेबल पर ही कर्मचारी प्रमाण पत्र निर्गत कर रहे हैं, इससे ही उन्हें न सिर्फ घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसे लेकर आवश्यक व्यवस्था प्रबंध करना चाहिए था।

अधिक भीड़ की वजह से कुछ मुश्किलें जरूर उत्पन्न हुईं। फिर भी कार्यालय में आने वाले सभी नागरिकों को सैनिटाइज किया जाता है। अभ्यर्थियों के लिए भी यह पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेसिंग के लिए निर्देश दिया गया था।
डॉ अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed