फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hazrat Mohammed gave a message of humanity

हजरत मोहम्मद ने दिया इंसानियत का पैगाम

Thu, 31 Dec 2015 10:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन

अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड अकबरपुर के तत्वावधान में इमामबारगाह अकबरपुर में बुधवार देर शाम महफिल-ए-रहमतुललिल आलमीन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई।

विज्ञापन


इसके बाद तकरीर करते हुए मौलाना सत्तार हुसैन ने कहा कि आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह ने हमेशा इंसानियत व भाइचारगी का पैगाम दिया। उनका कहना था कि यदि कोई तुम्हें नुकसान पहुंचाता है तो शिकायत नहीं, बल्कि सब्र करो।
विज्ञापन


उन्होंने नौजवानों से आखिरी रसूल के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। अंजुमन सचिव रेहान जैदी ने बताया कि महफिल के बीच-बीच में मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी, मौलाना शाहिद हुसैन, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना मोहम्मद अब्बास व मौलाना गुलाम मुर्तजा ने आखिरी रसूल के जीवन पर तफसील से रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हसन अस्करी मजलिसी, गालिब अब्बास, अरबी, दानिश, यासिर हुसैन, डॉ. आमिर अब्बास, रजा अनवर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा लोरपुर, सिझौली, हजपुरा, जलालपुर, टांडा, खासपुर, अरिया सादात व दहियावर आदि क्षेत्रों में भी महफिलें सजीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed