{"_id":"6144d7008ebc3eb626309f32","slug":"havan-worship-on-the-birth-anniversary-of-vishwakarma-ambedkar-nagar-news-lko596021135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा की जयंती पर रही हवन पूजन की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा की जयंती पर रही हवन पूजन की धूम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पीडब्लडी कार्यालय परिसर में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धाल?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शुक्रवार को हवन पूजन की धूम रही। सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों में भी दिन भर विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर श्रृद्धालुओं ने रोजगार के साथ घर परिवार की सलामती की प्रार्थना की। जिला मुख्यालय पर जहां लोक निर्माण विभाग, रोडवेज व विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में पूजन अर्चन हुआ वहीं टांडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी जयंती पर भव्य कार्यक्रम कर प्रसाद का वितरण किया गया।
अकबरपुर नगर के लोक निर्माण विभाग में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता ने माधव प्रसाद, सुरेश नायक, प्रमोद सिंह, मनोज समेत अन्य कर्मचारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। अकबरपुर बस स्टेशन पर एआरएम एसएन चौधरी, स्टेशन अधीक्षक एसएन मिश्र आदि ने पूजन अर्चन किया जबकि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता वीके पटेल व जमुनीपुर बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर रविकांत, प्रकाश व मनोज कुमार आदि ने पूजन अर्चन किया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार विश्व रचयिता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर औद्योगिक नगर टांडा में बारिश के बावजूद कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह से ही अपने कारखानों, फैक्ट्रियों एवं प्रतिष्ठानों को बंद कर श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना में श्रृद्धालु लगे रहे।
नगर के मोहल्ला छज्जापुर स्थित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर पर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा की अगुवाई में भगवान विश्वकर्मा का फूलों से भव्य श्रृंगार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। औद्योगिक नगर के प्रमुख प्रतिष्ठान विश्वकर्मा कृषि यंत्र उद्योग, मौलाना इंजीनियरिंग सहित एनटीपीसी, सीमेंट फैक्ट्री, विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय, प्राइवेट बस ओनर्स एवं कर्मचारी संघ नेहरूनगर, थिरूवा पुल, मुबारकपुर आदि के साथ साथ कई व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद कर भगवान विश्वकर्मा के पूजा अर्चना में श्रद्धालु जुटे रहे।