{"_id":"62b754f6cf3efa38917d1913","slug":"hard-work-is-the-key-to-success-ambedkar-nagar-news-lko636831420","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। जिन बच्चों ने परिश्रम किया वह आज मंच पर खड़े होकर विद्यालय के साथ-साथ अपने परिजन का भी नाम रोशन कर रहे हैं। उक्त बातें जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में प्रतिभा सम्मान सम्मान समारोह में कहीं।
उन्होंने बच्चों से कहा कि सम्मान कोई भी पा सकता है। बशर्ते उसके अंदर सम्मान पाने के लिए दृढ इच्छा हो। जो लोग कुछ अंकों से पीछे रह गए, उन्हें और कड़ी मेहनत करना होगा। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि सीओ आलापुर जगदीशलाल टमटा ने कहा कि आप लोग आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य जरूर तय करें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सफलता से पहले कई बार असफल होता है। उन्हें असफलता से घबराना नहीं चाहिए।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अंकिता गुप्ता, उत्कर्ष यादव, आलोक यादव, अमित मौर्य को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर अंक पाने वाले 33 अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक अंजनी वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुपमा उपाध्याय, एसओ आलापुर राय साहब द्विवेदी, दीपक चंदेल, संतोष सिंह, डॉ. शिवपूजन वर्मा व अंबिका जायसवाल आदि मौजूद रहे।