{"_id":"62853a91226f6945ef719697","slug":"harassment-for-not-getting-car-ambedkar-nagar-news-lko6312013158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न मिलने पर किया उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार न मिलने पर किया उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दहेज में कार न मिलने के चलते विवाहिता का उत्पीड़न करने तथा पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अकबरपुर कोतवाली में उत्पीड़न की शिकायत करने के साथ ही पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर में विवाहिता ने कहा कि उसका विवाह बीते वर्ष 22 अप्रैल को अयोध्या जनपद के गोशाईगंज निवासी विपिन कुमार विश्वकर्मा के साथ हुआ था। शादी में पर्याप्त दान व उपहार दिए गए। इसके बाद भी दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। शिकायत में कहा गया कि नशीली दवाओं का प्रयोग कर पति द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसमें जेठ, ससुर एवं ननद ने भी पति का साथ दिया। महिला ने बताया कि उसके जेवरात को बेचकर पति ने शराब पी डाली। आरोप में कहा गया कि इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए जाते थे। मना करने पर मार डालने की धमकी दी जाती थी।
इसे देखते हुए वह दुखी होकर अपने पिता के पास लौट आई। पिता के जाने पर उन्हें भी धमकी दी गई। महिला ने अपने अधिवक्ता शशिकांत तिवारी के साथ कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने प्रकरण में जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।