फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   half a quintal Khoa destroyed

डेढ़ क्विंटल खोवा नष्ट कराया

Tue, 10 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

दीपावली पर्व से एक दिन पूर्व मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने टांडा व जलालपुर नगर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मिलावट के संदेह में डेढ़ क्विंटल खोआ नष्ट कराया।

विज्ञापन


मिल्क केक, बर्फी व सेवई का नमूना जांच के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान संबंधित क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप का माहौल रहा। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने टांडा थाना अंतर्गत हयातगंज मोहल्ला स्थित मयाराम उर्फ रमेश की खोए की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां मिलावट के संदेह में एक क्विंटल खोवा को नष्ट कराया। वहां पहले से रखे मिल्क केक का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने मुबारकपुर बाजार स्थित राजकुमार की किराना की दुकान पर छापा मारा। यहां मिलावट का संदेह होने पर सेवई का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम यहां से जलालपुर नगर पहुंची। यहां गोपालचंद्र की मिठाई की दुकान पर छापा मारकर मिलावट के संदेह में 50 किग्रा खोवा नष्ट कराया। इसी बाजार स्थित ओमप्रकाश की मिठाई की दुकान पर छापा मारकर मिलावट के संदेह में बर्फी का नमूना लिया। विनोद कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed