फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Had to wait till evening to get a sack of urea

Ambedkar Nagar News: यूरिया की एक बोरी पाने के लिए शाम तक करना पड़ा इंतजार

Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Had to wait till evening to get a sack of urea
16.उर्मिला।संवाद
अंबेडकरनगर। यूरिया की एक-एक बोरी के लिए किसानों को सुबह से शाम तक समितियों पर धक्के खाने पड़े। कहीं समितियों पर ताले नहीं खुलने पर किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा तो कहीं सर्वर फेल होने के कारण पर्ची कटवाने में ही किसानों के पसीने छूट गए। समितियों पर भारी अव्यवस्था के बीच खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में हर सहकारी समिति पर किसानों का हुजूम उमड़ रहा है। महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी होने को मजबूर हैं। एक किसान को खाद लेने के लिए सात से आठ घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सहकारी समिति अन्नावा पर शुक्रवार को खाद का वितरण नहीं हुआ। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सचिव का महरुआ समिति का चार्ज होने के चलते वितरण नहीं हो सका, शनिवार को वितरण कराया जाएगा। सहकारी समिति अकबरपुर में भी लंबी कतार लगी रही। साधन सहकारी समिति महरुआ में भीड़ इतनी थी कि पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हो पाया।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक नहीं आया नंबर
बहुउद्देशीय सहकारी समिति प्रतापपुर चमुर्खा कटेहरी पर सुबह पांच बजे से ही किसान पहुंचने लगे। वितरण सुबह 11 बजे से चालू हो सका। प्रतापपुर चमुर्खा निवासी देवमणि सुबह आठ बजे ही यूरिया खाद लेने के लिए समिति पर पहुंचे थे। शाम चार बजे तक उन्हें खाद नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर बना मुसीबत, किसान हुए परेशान
सहकारी समिति बड़ेपुर जलालपुर में खाद लेने के लिए किसानों का जमावड़ा नजर आया। कतार में पुरुषों के साथ महिलाएं भी खाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। ई पॉस मशीन का सर्वर काम नहीं कर रहा था। 10 बजे के बाद सर्वर चालू हुआ। सुस्त रफ्तार के चलते दोपहर दो बजे तक 70 बोरी यूरिया ही वितरित हो पाई थी।
दिनभर करते रहे इंतजार
सहकारी समिति सिझौली में किसानों की भीड़ जमा थी। बभनापुर की उर्मिला ने बताया कि सुबह 10 बजे से कतार में लगी हैं। दोपहर एक बजे तक खाद लेने के लिए आधार कार्ड जमा नहीं हो सका। गंजा की रुकसाना ने बताया कि सुबह सात बजे से खाद लेने के लिए पहुंची थीं, लेकिन एक बजे तक खाद नहीं मिल सकी।


समितियों पर शुक्रवार को खाद का वितरण कराया गया। भारी भीड़ के चलते कई समितियों पर पुलिस बुलानी पड़ी। अतिरिक्त चार्ज के चलते जहां वितरण नहीं हो पाया है, वहां शनिवार को वितरण कराया जाएगा। भीटी की सभी समितियों व महरुआ गोला पर भीड़ अधिक होने के चलते वहां अतिरिक्त खाद भेजकर किसानों को वितरण कराई गई।
-राघवेंद्र प्रताप शुक्ल, एआर कोऑपरेटिव

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

16.उर्मिला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed