फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Guwahati Express delayed by 8 hours, passengers in distress

Ambedkar Nagar News: गुवाहटी एक्सप्रेस आठ घंटे लेट, यात्री बेहाल

Sat, 23 Aug 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Guwahati Express delayed by 8 hours, passengers in distress
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर और नियमित ट्रेनों की भारी देरी से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को भीषण गर्मी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को साप्ताहिक व नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से काफी देरी से हुआ। सप्ताहिक चलने वाली गुवाहटी एक्सप्रेस (15635) आठ घंटा 20 मिनट, कैफियात एक्सप्रेस (12226) पटना कोटा एक्सप्रेस (13237) एक घंटा 12 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल (04217) एक घंटा चार मिनट, फरक्का एक्सप्रेस (15743) एक घंटा, कोटा पटना एक्सप्रेस (13238) 45 मिनट, वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस (19167) 30 मिनट व अन्य ट्रेनें देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान लखनऊ जाने वाले राकेश ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनें समय से नहीं पहुंचाती हैं। भीटी की रहने वाली प्रिया ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए घंटे भर तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed