फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Grandson dies after being buried under Nana's tractor

नाना के ट्रैक्टर के नीचे दबकर नाती की मौत

Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Grandson dies after being buried under Nana's tractor
जलालपुर। स्थानीय शाहपुर फिरोजपुर स्थित ननिहाल में रह रहे मासूम की बुधवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर रूप से घायल हो गया। आननफानन परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला बुधवार सुबह का है। जानकारी के अनुसार श्रेयांश (2) पुत्र बब्लू निवासी इमलीपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ कुछ दिनों पहले अपने ननिहाल शाहपुर फिरोजपुर आया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उसके नाना बाबूराम बुधवार सुबह ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे थे। इसी बीच वहां खेल रहा श्रेयांश अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन घर वाले उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed