{"_id":"68a9fb0d992491ba73042a0a","slug":"governor-will-come-tomorrow-preparations-have-started-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-140711-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कल आएंगी राज्यपाल, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कल आएंगी राज्यपाल, तैयारियां शुरू
Sat, 23 Aug 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
.राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जहांगीरगंज में की जा रहीं तैयारियां।
-
- 1
-
Link Copied
अंबेडकरनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को विकास खंड जहांगीरगंज पहुंचेंगी। करीब पाैने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बाल विकास विभाग की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करेंगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शनिवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने अपने कक्ष में तैयारियाें की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, सफाई व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम स्थल को बेहतर बनाया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के इंतजाम परखे गए।