फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government should do caste based census

जाति आधारित जनगणना करे सरकार

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government should do caste based census
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर जातिगत आधारित जनगणना की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जाति आधारित जनगणना व 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का कलेक्ट्रेट पर धरना गुरुवार को भी जारी रहा। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि सरकार को वर्ष 2021 की जनगणना जाति आधारित करानी चाहिए। बाद में अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेन्द्र ने कहा कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग को जाति के अनुरूप आरक्षण नही मिल पाया है। सरकार को पिछड़ा वर्ग की इस समस्या को सुनना चाहिए। कहा कि जाति आधारित जनगणना जरूरी है, 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के मुद्दे को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि मंडल आयोग की प्रस्तावना में कहा गया है कि अगली जनगणना में सभी जातियों की जनगणना कराकर जातिवार साक्ष्य उपलब्ध कराकर आर्थिक और सामाजिक स्तर पर आंकड़े उपलब्ध कराये जाएं।
विज्ञापन

पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनजीत राजभर ने कहा कि वर्ष 2021 की जनगणना जातिवार हो। पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सचिव कांग्रेस रामनरेश पाल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव संजय, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, सभासद अमित कुमार राजभर, जिला सचिव रेहाना बानो, शमशेर पाल, राजेश कुमार, जगदंबा प्रसाद, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, श्यामबहादुर पाल, रंजीत कुमार व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed