{"_id":"b64c5d3ae38252f7577204750508e175","slug":"give-to-teachers-their-right-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों को दें उनके हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों को दें उनके हक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने अपने घोषणापत्र में भी वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद सरकार अब आनाकानी कर रही है। ये बातें रविवार को वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कही।
विज्ञापन
बैठक में उमेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसके चलते ही शिक्षकों का हित सुनिश्चित नहीं हो रहा है। मौजूदा प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने का भरोसा दिया था। मगर सत्ता में आने के बाद अपने वादे पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन
तीन वर्ष से वित्तविहीन शिक्षक अपने हक की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि संगठन उनके हितों को लेकर प्रयासरत है। ऐसे में जरूरत है कि शिक्षक भी उनका साथ दें।
विज्ञापन
उन्होंने आगामी चार सितंबर को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश महासचिव अजय सिंह, रेनू वर्मा, लालबहादुर यादव व घनश्याम मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए।